प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, नहर में फेंका शव

मेरठ संदेश महल
उत्तर प्रदेश का मेरठ एक बार फिर रिश्ते और विश्वास को शर्मसार कर देने वाली हत्या से दहल गया है। मुस्कान और अंजली के बाद अब काजल नाम की महिला ने अपने प्रेमी आकाश और उसके साथी बादल के साथ मिलकर पति अनिल (32) की हत्या कर दी। नशे की गोलियां खिलाकर अधमरे अनिल को गंग नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नहर में शव की तलाश जारी है।

अवैध संबंधों की कहानी बनी हत्या की वजह

रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अनिल की शादी आठ वर्ष पहले काजल से हुई थी। तीन बच्चों की मां काजल के गांव के ही युवक आकाश से अवैध संबंध थे। इस रिश्ते की भनक पहले भी गांव में लग चुकी थी और पंचायत तक हुई थी, लेकिन बदनामी के डर से परिवार ने मामला दबा दिया। इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे।

गायब होने से हत्या तक पहुँची कहानी

अनिल 26 अक्टूबर से लापता था। उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 5 नवंबर को भाई ने पुलिस में नई तहरीर देकर पत्नी काजल, प्रेमी आकाश और बादल पर हत्या का आरोप लगाया।

नशे की गोली, गला दबाना और नहर में फेंकना

एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
आकाश ने काजल को नशे की गोलियां दीं।
काजल ने योजना के मुताबिक अनिल को गोलियां खिलाईं।बेहोश होने पर तीनों आरोपी उसे बाइक से सिवाल खास गंग नहर पुल ले गए।काजल ने दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की, पर अनिल की सांसें चलती रहीं।
इसके बाद अधमरे अनिल को नहर में फेंक दिया गया।दुपट्टा झाड़ियों में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।पुलिस ने दुपट्टा और नशे की गोलियों का पत्ता बरामद कर लिया है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

काजल, आकाश और बादल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने अपराध स्वीकार भी कर लिया है। पुलिस जल्द ही नहर से शव बरामद होने की उम्मीद जता रही है।

मेरठ में पति की हत्या की तीन बड़ी घटनाएँ

1. मुस्कान हत्याकांड (2019)
सौरभ ने 2016 में मुस्कान से लव मैरिज की थी।बाद में मुस्कान का साहिल से संबंध बन गया।

4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशे की गोली दी।बेहोशी के बाद साहिल को बुलाकर चाकू से हत्या की।शव के तीन टुकड़े कर प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया।
हत्या के बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए।

2. अगवानपुर हत्याकांड — अंजली बनी कातिल पत्नी

पत्नी अंजली और प्रेमी अजय के बीच डेढ़ साल से संबंध थे।पति राहुल को राज पता चल गया।1 नवंबर की रात अजय ने खेत में बुलाकर राहुल को तीन गोलियाँ मारीं।पुलिस ने दोनों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

3. अब काजल का मामला — गंग नहर में फेंका गया पति नशे की गोलियां गला दबाने की कोशिश अधमरे हालत में नहर में फेंकना पत्नी प्रेमी और उसके साथी के साथ गिरफ्तार