भटाना में ईद-उल-फितर पर अदा की गई नमाज, अमन-शांति की मांगी दुआ

सिरोही राजस्थान संदेश महल
ग्राम पंचायत भटाना के पंचायत मुख्यालय स्थित गांव में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुस्लिम समुदाय के लोग स्थानीय ईदगाह में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की।
नमाज के उपरांत सभी नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। नमाज मौलाना मोहम्मद अकबरी द्वारा अदा करवाई गई, जिन्होंने अपने संदेश में आपसी सौहार्द और मानवता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में हकीम खान, गफूर खान, अमरु खान, कालू खान, रहीम खान, आंसू खान, जफर अली, रसूल खान, नजीर खान, फकीर खान, बारम खान, सुल्तान खान, दाऊद खान, फजल खान, हनीफ खान, शकूर खान और शौकत खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।