उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र से पति, पत्नी और प्रेमी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां ने अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ एक ही घर में रहने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं, महिला ने दोनों के साथ समय बिताने के लिए बाकायदा ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महमूदाबाद क्षेत्र के फुलवारीपुर निवासी एक विवाहिता का संपर्क दूसरे युवक से हो गया था। महिला का दावा है कि उसने 21 मार्च को मंदिर में प्रेमी के साथ विवाह कर लिया था। इसके बाद वह अपने पति, प्रेमी और दोनों बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहना चाहती है।
दिन में प्रेमी, रात में पति के साथ रहने की शर्त
महिला ने पुलिस के सामने जो ड्यूटी चार्ट पेश किया, उसके मुताबिक दिन में प्रेमी उसके और बच्चों के साथ रहेगा, जबकि रात में वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। महिला का कहना है कि वह न तो अपने पति को छोड़ना चाहती है और न ही प्रेमी से अलग होना चाहती है।