
हीराराम सैन
सिरोही राजस्थान संदेश महल
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत भटाणा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग कृष्णा होटल, करोटी में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। पहले दिन विभिन्न वैचारिक व तकनीकी सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, तकनीक के उपयोग और कार्य विस्तार की रणनीतियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अभ्यास गीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।
पहले सत्र में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके सही उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सत्र में पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। तीसरे सत्र में सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
इस दौरान जालौर-सिरोही सांसद लूम्बराम चौधरी ने विशेष मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। चौथे सत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली ने पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा की जानकारी दी, जबकि पांचवें सत्र में प्रकाश मेघवाल ने कार्य विस्तार की रणनीति को उदाहरण सहित समझाया।
प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भटाणा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा के नेतृत्व में किया जा रहा है। वर्ग प्रभारी गणपतसिंह निम्बोडा के मार्गदर्शन में संयोजक दिनेश आर. मकावल, सह-संयोजक विक्रम सिंह पादर व रेवाराम हीरागर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम में ताराचंद पुरोहित, अजित सिंह निम्बोडा, शांतिलाल कोली, मफतलाल पुरोहित, सवाराम, माधाराम, भूरसिंह सोलंकी, भरत आवलिया, धनपत सिंह, अमराराम पोतरोड, धिराराम ढिबडी, मोहनराम, हीराराम, भाणाराम, गुलाब सिंह, हरजीराम देवासी, दलपत वैष्णव, छोगाराम, जयंतीलाल कोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।