भटाना में सेन समाज ने मंडार सीआई प्रवीण कुमार आर्य का किया सम्मान

सिरोही राजस्थान संदेश महल
भटाना क्षेत्र में सेन समाज द्वारा मंडार सीआई प्रवीण कुमार आर्य का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेन समाज के बाबूलाल चेलाजी के निवास पर सादगीपूर्ण माहौल में किया गया।इस अवसर पर समाज के लोगों ने मंडार थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआई प्रवीण कुमार आर्य का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
कार्यक्रम में जहु धाम के उपासक संजय ओगंड, मफतलाल, मांगीलाल, दिनेश भाई, जगदीश, पोपटलाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी ने पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया।