सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भटाना में वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलचंद पुरोहित, ताराचंद पुरोहित एवं खंगार राम प्रजापत द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अगरा राम कुम्हार ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र एवं प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

कक्षा अरुण में प्रियांश प्रथम, मयूर कुमार द्वितीय एवं जोग सिंह तृतीय रहे। कक्षा उदय में शैलेश देवासी प्रथम, यश्वी प्रजापत द्वितीय एवं नमन सेन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रभात में देवयानी कुंवर प्रथम, वैदिक पुरोहित द्वितीय एवं काव्यांश तृतीय रहे।इसी प्रकार कक्षा प्रथम में पवनी कुमारी प्रथम, दीक्षित कुमार द्वितीय, सुरेश कुमार तृतीय; कक्षा द्वितीय में राधिका प्रजापत प्रथम, जानवी कुमारी द्वितीय, भावना कुमारी तृतीय; कक्षा तृतीय में नील सुथार प्रथम, कृष्ण कन्हैया द्वितीय, गिरीश प्रजापत तृतीय रहे।कक्षा चतुर्थ में पूर्वी सुथार प्रथम, वान्या पुरोहित द्वितीय, प्रज्ञा कुंवर तृतीय; कक्षा षष्ठी में कंचन कुमारी प्रथम, मयूर कुमार द्वितीय, हिनाक्षी पुरोहित तृतीय; कक्षा सप्तमी में निर्भय कुमार प्रथम, नेतल कुमारी द्वितीय, मुकेश कुमार तृतीय रहे।कक्षा नवमी में आयुषी पुरोहित प्रथम, थाना राम देवासी द्वितीय एवं दिव्या लोहार तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के दौरान भामाशाह ललित भाई जैन द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर कस्तूरजी पुरोहित, मेघाराम देवासी, धीराराम देवासी, रेवाराम हीरागर, प्रवीण कुमार कोली, अमरा राम, गणेश राम, दिनेश कुमार, तेजा राम चौधरी, मांगी लाल सैन, केसर सिंह, संगीता देवी, सविता देवी, काकू देवी सहित सैकड़ों अभिभावक एवं आचार्यगण उपस्थित रहे।