हीराराम सैन
सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
पादर ग्राम पंचायत में लंबे समय से रुका हुआ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। संदेश महल द्वारा इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाने का असर अब साफ दिखाई दे रहा है।

सुबह सरपंच मरगा देवी के हाथों विद्यालय भवन की नींव की खुदाई कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।ग्रामीणों ने बताया कि बजट स्वीकृत होने और वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा महीनों तक कार्य शुरू नहीं किया गया था, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। “संदेश महल” ने इस लापरवाही को उजागर करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
इस मौके पर सरपंच मरगा देवी, पूरन सिंह, महिपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, हीराराम, तोलाराम, मोहब्बत सिंह, कालूराम व ठेकेदार सतीश कुमार जोशी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने “संदेश महल” का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता का यही असर है कि अटका कार्य अब जमीन पर उतरने लगा है। अब सभी को उम्मीद है कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य समय से पूरा होगा और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।