सिरोही/भटाना संदेश महल समाचार
कांग्रेस संगठन की ओर से जारी नई नियुक्तियों में भटाना के युवा नेता भवानी सिंह को जिला कांग्रेस संगठन महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की घोषणा कांग्रेस संगठन के महासचिव श्री ललित तुनवाल द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से की गई।

भवानी सिंह को संगठन महासचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही रेवदर क्षेत्र सहित भटाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल छा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर की।
क्षेत्रवासियों ने भवानी सिंह को जनहितैषी, कर्मठ और लोकप्रिय युवा नेता बताते हुए कहा कि संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि भवानी सिंह संगठन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।