सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
इन दिनों स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकगण अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। वर्तमान में शिक्षक सुबह-शाम के साथ-साथ तपती दोपहरी में भी जनगणना कार्य में लगे हुए हैं। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के गांव-गांव जाकर वे लोगों की जानकारी एकत्रित कर जनगणना का कार्य कर रहे हैं, जो वास्तव में काबिले तारीफ है।
मेथीपुरा के चैनगिरी जी एवं भटाना बालिका विद्यालय के हनुमान बंजारा इसका जीवंत उदाहरण हैं। दोनों शिक्षक भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद घर-घर जाकर लोगों की संख्या एवं आवश्यक जानकारियों का सर्वे कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शिक्षकों की यह जिम्मेदारी और सेवा भावना प्रशासनिक कार्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।