संदेश महल की पहल आई काम, पटवारी ने भरा म्यूटेशन

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

सिरोही जिले के भटाना गांव के चर्चित मामले में आखिरकार पटवारी द्वारा आज सोहनलाल के पिता के नाम का म्यूटेशन भर दिया गया। लंबे समय से लंबित चल रहे इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष काफी परेशान था, लेकिन संदेश महल द्वारा लगातार पहल और खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
सोहनलाल पुरोहित ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि अब म्यूटेशन भर दिए जाने के बाद उन्होंने कल जिला कलेक्टर सिरोही में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में जाने का मन बदल दिया है। उन्होंने इस कार्यवाही पर संदेश महल का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी जन समस्याओं के समाधान में संदेश महल इसी तरह अहम भूमिका निभाता रहेगा।
ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से आमजन को न्याय मिलने में सहायता मिल रही है।