2020 में समाजवादी पार्टी फतह हासिल करेगी तेज प्रताप सिंह यादव

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

करहल पहुंचे पूर्व सांसद, विधायक व सपा जिलाध्यक्ष का जोरदार तरीके से फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए राजनीतिक के क्षेत्र में एक सियासी हलचल पैदा कर दी है। पूर्व सांसद श्री प्रताप सिंह यादव ने बताया है कि आगामी आने वाले समय में भाजपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ेगी। जिसको देखकर समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में फतह हासिल करेगी। पूर्व सांसद ने बताया है कि भाजपा की नाकामियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। सारी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त पड़ी हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, क्षेत्रीय विधायक सोवरन सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, सपा जिला महासचिव राम नारायण बाथम का फूल मालाओं से लादकर जोरदार तरीके से स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रबन्धक डिम्पल यादव, भारत सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह यादव, मनीष त्रिपाठी, पूर्व प्रधान ब्रज कुमार यादव, एड्वोकेट सत्य प्रकाश यादव, सपा नेता नीरज यादव, धीरज यादव, प्रधान प्रदीप पाल, कुलदीप यादव, पूर्व सभासद सनी यादव, मलिखान सिंह यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, ब्रह्मानंद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य मेजर एन सी भटेले, सपा नेता अजब सिंह यादव, पीआरओ नेम सिंह यादव समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।