सीतापुर संदेश महल समाचार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पकरिया धापूपुर गांव निवासी रामनरायन शर्मा (50) अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसान की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।