सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
रेवदर क्षेत्र के सालोतरा गांव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यक्रम युवा कांग्रेस नेता रामाराम कोली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामाराम कोली ने कहा कि छात्रों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर लंबे समय तक शांतिपूर्ण संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र हितों के अनुरूप होनी चाहिए।कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं की आवाज़ बुलंद करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान लखमाराम, करशनराम, गोवाराम, मसराराम, गणेशराम, रणछोड़राम, जयन्तीलाल, अर्जुनराम, पुनाराम, माधाराम, रमेश कुमार, भमराराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।