सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दत्तानी में विद्यालय विकास और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भामाशाह लोहार खंगारराम केवलाराम की ओर से कलर प्रिंटर भेंट किया गया। प्रिंटर मिलने से विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी। साथ ही आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान कल्याण सिंह देवड़ा ने भामाशाह लोहार खंगारराम केवलाराम का आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय को मिला यह सहयोग विद्यार्थियों और विद्यालय दोनों के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से विद्यालय में सुविधाओं का विस्तार करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरक के रूप में सेवानिवृत्त बीईईओ रेवदर पूनम सिंह सोलंकी का भी विद्यालय परिवार की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण रणछोड़दास वैष्णव, गणपत सिंह पंवार, अश्विनी शर्मा सहित शिक्षक कन्हैया लाल, पुष्पेंद्र विश्नोई, अमरा, बंसीलाल, संजा गोडरा, अंजलि, सन्नी कंडारा, पुरुषोत्तम कुमार, चुना राम, सुरेश बिश्नोई, मूलदास वैष्णव, शांतिलाल कोली, कैलाश राम, घनश्याम वैष्णव, प्रवीण पटेल, मनोज कुमार, अचलाराम एवं कनिष्ठ सहायक खुशाल गर्ग सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार ने भामाशाह लोहार खंगारराम केवलाराम के सहयोग को विद्यालय विकास, विद्यार्थी सुविधा और सामाजिक सरोकार की दिशा में अनुकरणीय पहल बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।