20 फीट ऊंची मटकी फोड़कर युवाओं ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
हीराराम सैन सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
जिले के भटाना गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजपुरोहित समाज की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजपुरोहित समाज की कुलदेवी श्री हिंगलाज माता मंदिर से बाजे-गाजे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और महिलाओं के नृत्य से पूरा माहौल कृष्णमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान करीब 20 फीट ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर फोड़ा। मटकी फूटते ही उपस्थित लोगों ने जयकारों के साथ उत्सव मनाया। इसके बाद युवाओं ने ढोल-धमाकों के साथ भटाना बाजार में जुलूस निकाला और लोगों पर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। बाजार में अलग-अलग तीन स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में ताराचंद पुरोहित, अचलाराम जी पुरोहित, मगन जी पुरोहित, दिलीप पुरोहित, नीमराम पुरोहित, कालूराम पुरोहित, अशोक पुरोहित, गिरीश पुरोहित, भावेश, साहिल, दिव्यांश, राजन, किशन सहित समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता की।
कालूराम पुरोहित ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करते हुए आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।