डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, टैबलेट से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

लखनऊ संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों का कहना है कि टैबलेट मिलने से उनकी पढ़ाई पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। इसके माध्यम से वे ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक, शैक्षिक वीडियो और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही डिजिटल माध्यम से नई जानकारियां हासिल करने और अपनी शैक्षिक दक्षता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल डिजिटल शिक्षा से जुड़ने में सहायक होगी। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए भी तकनीकी संसाधनों तक पहुंच आसान बनाने में यह कदम उपयोगी साबित हो सकता है।
विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि टैबलेट का उपयोग वे अपनी पढ़ाई और भविष्य की तैयारी को बेहतर बनाने में करेंगे।। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों का कहना है कि टैबलेट मिलने से उनकी पढ़ाई पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। इसके माध्यम से वे ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक, शैक्षिक वीडियो और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही डिजिटल माध्यम से नई जानकारियां हासिल करने और अपनी शैक्षिक दक्षता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
हमारे संवाददाता विकास सिंह ने टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल डिजिटल शिक्षा से जुड़ने में सहायक होगी। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए भी तकनीकी संसाधनों तक पहुंच आसान बनाने में यह कदम उपयोगी साबित हो सकता है।
विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि टैबलेट का उपयोग वे अपनी पढ़ाई और भविष्य की तैयारी को बेहतर बनाने में करेंगे