संतकबीरनगर दोहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी राकेश यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद; अब तक चार गिरफ्तार

 संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, बीते 15 नवंबर को जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते जमोहरा गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से मुख्य आरोपी राकेश यादव फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरवलिया-हरपुर मार्ग से होते हुए गोरखपुर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बौधरा बाबा स्थान के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई को दोहरे हत्याकांड के खुलासे की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में अभियान जारी है।। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, बीते 15 नवंबर को जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते जमोहरा गांव में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से मुख्य आरोपी राकेश यादव फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरवलिया-हरपुर मार्ग से होते हुए गोरखपुर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बौधरा बाबा स्थान के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई को दोहरे हत्याकांड के खुलासे की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में अभियान जारी है।