हीराराम सैन भटाणा सिरोही संदेश महल समाचार।
मंडार पंचायत समिति क्षेत्र के भटाणा गांव में स्थित माकरोड़ जी गौ-नंदीशाला की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को भव्य मेले एवं महाप्रसादी का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में गांव के सभी समाजों के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे का परिचय दिया।
नंदीशाला अध्यक्ष निंबाराम देवासी ने बताया कि गुरुवर श्री लालपुरी महाराज के सानिध्य एवं सौजन्य से आयोजित प्रथम वार्षिकोत्सव को ग्रामीणों ने मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर 23 नवंबर की रात्रि को भव्य भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें भजन कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।
वहीं, 24 नवंबर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मेले में आसपास के गांवों से भी ग्रामीण एवं श्रद्धालु पहुंचे।
सर्वसमाज की सहभागिता बनी आकर्षण
आयोजन में ठाकुर साहब सौभाग्य सिंह देवड़ा, अभय सिंह देवड़ा, कसना जी रावल, मफत जी पुरोहित, पाता राम, भूरा राम, जीवा राम, हमीर जी, वीरा जी, आलाजी, लादाराम जी, अर्जुन भाई चौधरी, मोती जी, डूंगरी जी, अमराराम, निंबाराम, वजा जी, बाबरा जी, कला जी रबारी, अशोक जी, अमृत भाई, हितेश भाई, गणेश जी, गोविंद भाई, रमेश भाई, प्रकाश जी, कनु भाई सैन, सोनापुरी जी, हंसनाथ जी, रेवाराम जी सुथार, बाबू भाई, खंगार जी, लालाराम जी प्रजापत, देवी सिंह राजपूत, शंकर भाई, हीरा भाई घांची, मंसाराम जी सुथार, हेमाराम लुहार, नरेश भाई दर्जी, चौपाराम मेघवाल, रेवाराम हीरागर, हंसराम जी भील, कुचला जी भील, गमना भाई, रमेश भाई भील, रंगाराम जी, सोमाराम जी, गणेश जी कोली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।