मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता

लखनऊ, संदेश महल समाचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने सबसे पहले जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जीएसटी की दरों में बदलाव अब तक के टैक्स रिफॉर्म्स अभियान का एक बड़ा हिस्सा है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देशवासियों को दीपावली का तोहफ़ा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारत की रक्षा क्षमता ने हाल ही में दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आकाश और ब्रह्मोस मिसाइलों के साथ-साथ भारत की ड्रोन टेक्नोलॉजी ने अपनी ताक़त साबित की है। पूरी दुनिया ने भारतीय रक्षा क्षमता का लोहा माना है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास एवं सुरक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।