दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी

मथुरा संदेश महल समाचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला परिसर में आयोजित विराट युवा सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। भारत एक नई अर्थव्यवस्था के साथ तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को स्वर्ग बनाने का काम किया है।

सीएम योगी ने कहा, “लोग कहते थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने यह कर दिखाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि भारत स्वदेशी मॉडल अपनाए। यह सपना आज प्रधानमंत्री मोदी ने साकार किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि विदेशी हुकूमतों ने देश की अर्थव्यवस्था की जड़ों को खोखला कर दिया था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वान किया।