मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका सुरक्षा अभियान

संतकबीर नगर संदेश महल
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश के क्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना si बजरंग कुमार मिश्रा महिला आरक्षी माधुरी शाह,महिला पीआरडी लक्ष्मी रीमा, रीमा, सुमन यादव महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 05अभियान के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका /महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गयाl इस अभियान के तहत दुर्गा मंदिर बरदहिया में जाकर महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति फेज 05 के संबंध में जानकारी दी गई l
मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत 30 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान खलीलाबाद पर जाकर लोगों को जागरूक किया गया,30 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, 02 शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया