बाराबंकी संदेश महल
भारत सरकार की वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना ने गरीबों, प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत दी है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी अब देश के किसी भी हिस्से में अपने राशन कार्ड से सब्सिडी वाला अनाज प्राप्त कर सकते हैं।
बाराबंकी में दूर-दराज से आए श्रमिक और बाहर काम करने वाले स्थानीय परिवार इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। खासकर वे लोग, जिन्हें रोजगार की तलाश में बार-बार जगह बदलनी पड़ती है, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है।
लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें भोजन की सुनिश्चितता मिली है और भूख की चिंता खत्म हुई है।