भटाना में सीएलजी बैठक सम्पन्न, यातायात व कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

भटाना पंचायत भवन में वृत्त अधिकारी रेवदर अशोक कुमार आंजना एवं भटाना प्रशासक भवानी सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भटाना क्षेत्र की यातायात संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी त्योहारों एवं मेलों के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ। वृत्त अधिकारी अशोक कुमार आंजना ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन त्योहारों और मेलों के दौरान प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहेगा।
बैठक के दौरान भटाना के ठाकुर सौभाग्य सिंह देवड़ा ने वृत्त अधिकारी अशोक कुमार आंजना का साफा पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर मंडार थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य, भटाना चौकी प्रभारी फगलूराम विश्नोई, ताराचंद पुरोहित, गोविंद पुरोहित, गणेश पुरोहित, मांगीलाल सैन, पर्बत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन भाई चौधरी, रेवाराम (भाजपा एससी मोर्चा), हीरागर, दिनेश कुमार सैन, भीखाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।