पिसावां सीतापुर संदेश महल समाचार
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की एक भैंस के साथ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नागेन्द्र चौबे के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ कठिना नदी के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त रामनिवास पुत्र सुंदर लाल (35 वर्ष), निवासी ठकुरेपुर, थाना पिसावां, जनपद सीतापुर को चोरी की एक भैंस के साथ गिरफ्तार कर लिया।