छप्पर के नीचे फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, गांव में मचा हड़कंप

सीतापुर (संदेश महल)। जनपद सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक छप्पर के नीचे युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग फंदों से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मृतकों की पहचान गांव निवासी दिलीप शुक्ला (22) पुत्र रामकुमार मिश्र और रुचि कुमारी रावत (20) पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।