फतेहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खांसी सराय में आयोजित हुई शिक्षा चौपाल

फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित शिक्षा चौपाल का आयोजन विकास खंड फतेहपुर की न्याय पंचायत साढेमऊ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खांसी सराय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में एआरपी सुरेश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी निपुण आकलन को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करते हुए बच्चों की नियमित
उपस्थिति और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया, जिससे भविष्य में बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान और अधिक बढ़ सके।

इस अवसर पर नोडल शिक्षक प्रवेश कुमार सहित शिक्षक संकुल के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। शिक्षा चौपाल के माध्यम से विद्यालय और समाज के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।