सिरोही राजस्थान संदेश महल
सेन समाज के आराध्य एवं संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती आबूरोड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आबूरोड सेन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन जयंती धूमधाम से आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत राम जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन बाजार, पारसी चाल, जगदीश चौक होते हुए साईं बाबा मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ पहुँची। शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

समारोह के दौरान सादे कार्यक्रम में वर्ष 2027 की सेन जयंती के लिए चढ़ावे की बोली भी लगाई गई। साथ ही बाहर से पधारे अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर थानाधिकारी श्रवण सिंह का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने महाप्रसादी का लाभ लिया। इस अवसर पर अशोक कुमार सैन, नारायण लाल, प्रकाश कुमार, सुरेश कुमार, चोगाराम, रमेश कुमार, गोपाल कुमार खींची, भवानी भाटी, चम्पालाल, मोहन लाल, कमलेश कुमार मामावली सहित सेन समाज के सैकड़ों बंधु उपस्थित रहे।