चार साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट
शुशील कुमार
घिरोर मैनपुरी संदेश महल समाचार

चार वर्ष की मासूम से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। मौके पर पिता के आ जाने पर आरोपी भाग गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना विछवां क्षेत्र के एक गांव है।जहां परिवार का ही एक 25 वर्षीय युवक घर में घुस आया। किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया।इसी दौरान बच्ची के पिता घर आ गए, जिसने आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर आरोपी मौके से भाग निकला।दुष्कर्म पीड़ित पिता के अनुसार लोकलाज के डर से परिजन शिकायत दर्ज कराने नहीं गए। रविवार सुबह जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो उसने परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से पुुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
पिता की शिकायत के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार गांव पहुंचे। वहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।