syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

करीमगंज गांव में एक की फिर मौत,सैकड़ों बीमार

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज में बुखार का कहर थम नहीं रहा। शनिवार को गांव के एक युवक की मौत हो गई। परिजन छिबरामऊ में उसका उपचार करवा रहे थे। गांव में अब तक बुखार से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। यहां परिषदीय विद्यालय में संचालित अस्थाई अस्पताल में शनिवार को 101 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही 35 मरीजों को भर्ती भी किया गया।
करीमगंज गांव निवासी कालीचरन के 35 वर्षीय पुत्र नंदराम को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे में एक चिकित्सक के यहां करा रहे थे। शनिवार सुबह नंदराम की मौत हो गई। गांव में 15 दिन के भीतर बुखार से यह नौवीं मौत हैं। साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी कम नहीं हो रही है।
संचालित अस्थाई अस्पताल में 101 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया। 35 को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। एक महिला को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.पपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति अब सुधर रही है। धीरे-धीरे चीजें नियंत्रण में आ रहीं हैं।करीमगंज में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। यहां अस्थाई शिविर में मरीजों का 24 घंटे उपचार चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे मरीजों के साथ ही यहां तैनात डॉक्टरों की टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीमगंज से 17 सितंबर को 49 मरीजों के नमूने लेकर डेंगू जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया था। यहां से  नमूने वापस किए जाने के बाद इन्हें 18 सितंबर लखनऊ भेजा गया। शनिवार तक लखनऊ से भी इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। शनिवार को शिविर से 26 लोगों के डेंगू जांच के लिए नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है।