syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

लॉकडाउन में शादी अनलॉक में दुल्हन गायब पति पहुंचा थाने

रिपोर्ट
जेपी रावत
मैनपुरी संदेश महल समाचार

लॉकडाउन में जब दुल्हन विदा होकर अपने पिया के घर पहुची तो खुशियां अपना समा बांध रही थी। किंतु किसी को भी नहीं पता था कि यह खुशियां क्षणिक है है। दुल्हन ने गहने और नगदी समेटकर लापता हो गई।पति द्वारा काफी तलाश के वावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो पति ने पुलिस से शिकायत की है।
बताते चलें कि की जिला मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में करीब छह माह पूर्व शादी कर आई दुल्हन अपने घर विदा होकर आई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला। लेकिन लगभग एक माह बाद जब विदा हुई तो दुल्हन ने वापस आने में आनाकानी की। कुछ लोगों द्वारा समझाने पर दुल्हन फिर से ससुराल आ गई। मंगलवार की सुबह युवक पत्नी के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। ईशन नदी पुल पर उतरने के बाद वह एलाऊ की ओर जाने वाली बस में सामान रखने लगा। जब उसने पत्नी को बस में आने के लिए आवाज लगाई तो देखा कि वहां कोई नहीं था। बस से उतरने के बाद युवक ने काफी देर तक तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। युवक के अनुसार पत्नी रंगरूप को लेकर शुरू से ही दूरी बनाए रहती थी। पत्नी जेवर और कुछ नकदी लेकर गायब हो गई है।