syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

स्वामित्व विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच चली गोली 14 वर्षीय किशोर की मौत

रिपोर्ट
कार्यालय
मैनपुरी संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को मकान के विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच गोलियां चली।घटना के दौरान गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन और ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा की है गांव के मुन्नालाल पुत्र सुखवासी लाल और देवराज पुत्र उजागर सिंह चचेरे भाई हैं दोनों के बीच मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद है शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया दोनों तरफ ईंट पत्थर चले आरोप है देवराज के पुत्र उपेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी
झगड़े के दौरान मुन्नालाल के 14 वर्षीय जितेंद्र उर्फ गोलू को गोली लग गई घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई गोलू की 10 वर्षीय छोटी बहन  पिंकी और ताऊ रामौतार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस अधीक्षक एसपी अजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। एसपी ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा उधर किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।