syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

अजगर निकलने से मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम

रिपोर्ट
वंदना जायसवाल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

खैरटिया के एक घर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत कर अजगर को पकड़ा। बाद में उसे बहराइच जिले के कतर्नियां जंगल में छोड़ दिया गया है।

बताते चलें कि ग्राम खैरटिया निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि करीब चार बजे बच्चों ने घर में पड़े फूस में अजगर को देखा। बच्चों के शोर करने पर परिवार वाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि विशालकाय अजगर बांस के सहारे लटक रहा था। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। घर वालों की सूचना पर खेत में काम कर रहे गुरविंदर सिंह ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की चौकी मजरा पूरब के वनरक्षक आरएस पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर बमुश्किल अजगर को पकड़ा।

बाद में उसे बहराइच जनपद के कतर्निया जंगल में छोड़ दिया गया। वन रक्षक आरएस पांडेय ने बताया की अजगर का वजन लगभग 40 किलो था।