syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

पंचकुंडीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

यज्ञ हमारी प्राचीन वैदिक संस्कृति का अभिन्न अंग- साध्वी ऋतंभरा

पंच यज्ञ समूह एवम् सहयोगी संस्थाओं द्वारा नगर में श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य एवम् जगत कल्याण हितार्थ पंचकुंडीय प्रथम ऋग्वेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर वात्सल्य मूर्ति दीदी ऋतंभरा,भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा,केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण द्वारा आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य अतिथि ऋतंभरा दीदी मां ने बताया कि हमारा देश आर्यवर्त ऋषियों का देश है, वेद ज्ञान कल्याण करने वाली वाणी एवम् ज्ञान है। हमारे देश मे प्रारंभ से ही जगत कल्याण हेतु धार्मिक आयोजन आयोजित होते रहते हैं। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है।

यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देने से पर्यावरणीय प्रदूषण दूर होता है साथ ही आत्मिक शुद्धि भी होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति ओर सद्गुरु की प्रेरणा औषधि के समान है। जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि ऋग्वेद के मंत्रों के उच्चारण से मनुष्य की आत्मिक और भौतिक उन्नति होती है। मुख्य संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय ने बताया कि नगर में प्रथम बार हो रहे पंचकुंडीय यज्ञ में प्रात एवम् सांय 11 हजार मंत्रों की आहुति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, भाजपा नेता तरूण सेठ,आचार्य धर्मराज महाराज,कन्हैयालाल गोयल,योगेश धानौतिया, नरदेव चौधरी,पंडित आर एन भारद्वाज, एलपी शर्मा,दीपक बृजवासी,प्रदीप लोहकना, अनिरुद्ध पालीवाल,राजपाल शर्मा, ममता सक्सेना,रतन प्रधान शेरगढ़, मुकेश बंसल, यादराम मैथिल,आदि लोग उपस्थित रहे।