syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं सुधर रही पेयजल व्यवस्था

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

प्रदेश व जिला प्रशासन जहां पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रहा है, वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व जल निगम की उदासीनता के चलते शासन की मंशा पर पलीता लगता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के विकास खंड वेबर ग्राम पंचायत अमैहरा अंतर्गत ग्राम नौरंगाबाद में दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। लाख कोशिशों के बाद भी यह हैंडपंप दुरुस्त नहीं हो सके हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेवर विकास खंड की ग्राम पंचायत अमैहरा में नौरंगाबाद,जमैैंयतगंज बांकीपुर गांव शामिल हैं। इन गांवों में पेयजल की बेहतर आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। वर्तमान में यहां वषों से वीरेंद्र सिंह घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप,रामसनेही घर के पास सुखबीर सिंह घर के पास लगे हैड पम्प बंद पड़े हुए है।
सौदान सिंह घर के लगा हैंड पंप मरम्मत मांग रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा अनेकों शिकायती पत्र खंड विकास कार्यालय व जल निगम को दिए जा चुके हैं। किंतु हैंड पंप दुरुस्त नहीं हो सके हैं। यहां पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा हैं।