मालिकाना हक को लेकर हुए गोलीकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव में मकान के मालिकाना हक की लड़ाई को लेकर फायरिंग में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी।दो लोग घायल हो गए थे।घटना के सभी आरोपी फरार चल रहे थे।गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है।
बताते चलें कि पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला हीरे का है। 18 अक्टूबर को एक मकान के मालिकाना हक के लिए चचेरे भाइयों में विवाद था। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 16 वर्षीय किशोर गोलू उर्फ जितेंद्र पुत्र मुन्नालाल, जितेंद्र की बहन पिंकी व मुन्नालाल का भाई रामौतार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मैनपुरी जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान गोलू उर्फ जितेंद्र की मौत हो गई।आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों कि गिरफ्तारी के टीमें गठित करने के आदेश दिए। जिसमें गठित की गई टीम ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी उपेन्द्र व ब्रजेश पुत्रगण देवराज सिंह, देवराज सिंह पुत्र उजागर सिंह, छविनाथ सिंह पुत्र शिवराज सिंह, पूजा पत्नी उपेन्द्र, विनीता पत्नी ब्रजेश निवासीगण नगला हीरे थाना भोगांव जनपद मैनपुरी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी भोगांव पहुंप सिंह,उपनिरीक्षक आर.एन. सिंह प्रभारी स्वाट टीम मैनपुरी,उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम मैनपुरी, उपनिरीक्षक तेजवीर, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अजय सिंह थाना भोगांव, कांस्टेबल हनीफ खां, दीपू कुमार, रूपेश कुमार ने किया है।आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी एसबीबीएल गन बारह बोर, एक नजायज तमंचा बारह बोर, दो जिंदा कारतूस बारह बोर, दो खाली खोखा बारह बोर, एक मोटर साइकिल यूपी 84 एई 0693 स्पलेंडर प्लस बरामद किए गए। वहीं सभी आरोपियों को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया।