स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम रहते लोधेश्वर महादेवा पहुंचने वाले श्रद्धालु

रावत
महादेवा बाराबंकी संदेश महल
सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा में प्रति वर्ष श्रावणी मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। इसके साथ ही अन्य लगने वाले तमाम मेला अवसरों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर श्रद्धालु हमेशा वंचित रहते हैं। कहने का आशय यह है कि यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नहीं किया जाता है। जबकि आसपास अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा जब भी मेला को लेकर बैठक आयोजित की गई तब भी स्वास्थ्य कैंप का मुद्दा स्थानीय लोगों द्वारा प्रमुख रहा। अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोधेश्वर महादेवा पहुंच रहे श्रद्धालु स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हैं।