युवती ने अज्ञात कारणों से खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

 

हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र गांव में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और तुरंत युवती को परिजनों द्वारा जिला हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम नगला गढू में 21 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते प्रिया पुत्री राम प्रयोजन उम्र 18 वर्ष ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। तुरंत युवती को जिला हॉस्पिटल ले जा कर भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के पिता राम प्रयोजन ने कुरावली थाने आ कर लिखित तहरीर देते हुए घटना से अवगत कराया। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक खुशी राम मय हमराह द्वारा शब का पंचनामा भर जांच की जा रही है।