syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

मशहूर स्वीटी सुपारी के मालिक सुरेश चन्द अग्रवाल का एक निजी अस्पताल में निधन

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

स्वीटी सुपारी और विंगस्टन होटल के स्वामी सुरेश चंद्र अग्रवाल का बुधवार की सांय दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया, वे करीब 68 वर्ष के थे करीब एक माह से वह अस्पताल में भर्ती थे।
जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व धनी सेठ सुरेश चंद्र अग्रवाल स्वीटी सुपारी वालों के स्वर्गवास की खबर सुनकर ब्रजवासी सन्न रह गए। बृजवासी मिठाई वाला के मालिक सेठ सतीश चंद्र अग्रवाल के समधी सुरेश चंद्र अग्रवाल को कुछ समय पूर्व अस्वस्थ होने पर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहा उन की आज बुधवार को उपचार के दौरान सांयकाल 6:45 बजे करीब मृत्यु हो गई। बताया जाता है। दीपावली के अगले दिन 15 नवम्बर से वह कोरोना हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। बीच में उनकी तबियत में सुधार हुआ था लेकिन बीते एक दो दिन से उनका स्वाथ्य पुन : बिगड़ गया। सूत्रों का कहना है। कि उनकी कोरोना रिपोर्ट आने के पश्चात ही शव को मथुरा लाने की कार्यवाही होगी।
प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी सुरेश चंद अग्रवाल ‘स्वीटी सुपारी वाले’ का हदयगति रुकने से निधन की ख़बर जैसे लोगों का पता चला वह जानकारी करने में जुट गया। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र,पुत्रवधू तथा पौत्र को बिलखता हुआ छोड़ गए। संत प्रवृति के श्री अग्रवाल काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे। उनसे कोई एक बार मिलता तो उनका भूल नहीं पता था।व्यापारी, उद्योगपति, डाक्टर एवं शिक्षा जगत से जुडे़ लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचना शुरु हो गए पता चला कि उनका निधन दिल्ली में हुआ है तो काफी लोग दिल्ली रवाना हो गए।सेठ सुरेश चंद्र समाजसेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। कई संस्थाओं से वह जुड़े हुए थे इसलिए वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। नर नारायण सेवा,गो सेवा और बेटियों की शादी कराना, गरीब बच्चों को शिक्षा और गरीबों परिवार को सहयोग करने में वह अग्रणी रहते थे।