syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

कार भिड़ंत में दंपति सहित तीन की मौत 9 घायल

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

यमुना एक्सप्रेस वे के महावन थाना क्षेत्र मे दो कारो की भिडंत में दंपति सहित तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 9 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस- वे सुबह करीब 9 बजे गुरूवार को थाना क्षेत्र महावन के माइलस्टोन 115 पर एक स्विफ्ट डिजायर कार व हौंडा सिटी कार में एक्सीडेंट हो गया। हौंडा सिटी कार में सवार सुशीला देवी पत्नी जनार्दन सिंह, अपर्णा पत्नी शशीकांत शशीकांत पुत्र जनार्दन की दुर्घटना में मृत्यु हो गई एवं इशिका उदिता तनुश पुत्री शशिकांत निवासी स्मृति विहार सी ब्लॉक 562 नई दिल्ली घायल हो गए।
दूसरी गाड़ी एवं स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रवि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी मनीष पुत्र जगन्नाथ तिवारी नीलेश पुत्र देवनाथ विशु पुत्र अशोक विजय पुत्र बृजेश तिवारी निवासी देवनगर कॉलोनी करोल बाग नई दिल्ली। दोनों कार नोएडा की ओर से आगरा जा रही थी। माइलस्टोन 115 पर स्विफ्ट डिजायर का अगला टायर फट गया। पीछे से आ रही होंडा सिटी खड़ी स्विफ्ट कार से टकरा गई हौंडा सिटी में सवार सास बहू सुशीला, अर्पणा की मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना पर महावन थाने की पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिसमें अस्पताल पहुंचते समय शशिकांत की मौत हो गई।