जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में माह के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के दूरस्थ थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित रोस्टर इस प्रकार है—
रोस्टर के अनुसार समाधान दिवस कार्यक्रम
08 नवम्बर 2025 – थाना रामपुर मथुरा (तहसील महमूदाबाद)
22 नवम्बर 2025 – थाना पिसावां (तहसील महोली)
13 दिसम्बर 2025 – थाना अटरिया (तहसील सिधौली)
27 दिसम्बर 2025 – थाना तम्बौर (तहसील लहरपुर)
10 जनवरी 2026 – थाना रेउसा (तहसील बिसवां)
24 जनवरी 2026 – थाना थानगांव (तहसील महमूदाबाद)
14 फ़रवरी 2026 – थाना सकरन (तहसील बिसवां)
28 फ़रवरी 2026 – थाना रामपुर कला (तहसील सिधौली)
14 मार्च 2026 – थाना संदना (तहसील मिश्रिख)
28 मार्च 2026 – थाना हरगांव (तहसील सीतापुर)
11 अप्रैल 2026 – थाना लहरपुर (तहसील लहरपुर)
25 अप्रैल 2026 – थाना सदरपुर (तहसील महमूदाबाद)
09 मई 2026 – थाना नैमिषारण्य (तहसील मिश्रिख)
23 मई 2026 – थाना बिसवां (तहसील बिसवां)
13 जून 2026 – थाना महमूदाबाद (तहसील महमूदाबाद)
27 जून 2026 – थाना महोली (तहसील महोली)
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को समाधान दिवस में समय से उपस्थित रहने और प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए हैं।