कंपोजिट विद्यालय साढ़ेमऊ में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल
न्याय पंचायत साढ़ेमऊ के अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय साढ़ेमऊ में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल मैदान में सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और शिक्षकों ने भी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न दौड़ स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इनमें कक्षा पाँच की छात्रा गुंजन ने 100 मीटर दौड़ में अपने शानदार कौशल और गति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनके प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया, बल्कि सहपाठियों में भी उत्साह का संचार किया।