पिसावा सीतापुर संदेश महल
पिसावां थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया। इस दौरान कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
तहसीलदार अंकुर यादव और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। अधिकांश शिकायतें चकरोड, रास्ते और जमीन से संबंधित थीं।
सहुआपुर निवासी जमालुद्दीन ने शिकायत की कि उनके खेत जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है, जबकि अल्लानगर निवासी राजेश ने अधूरे चकरोड और बंद रास्ते की समस्या बताई। महमदापुर निवासी दिलीप ने जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया।
तहसीलदार अंकुर यादव ने कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी जा रही हैं।
इस अवसर पर दारोगा दिवाकर मिश्रा, कानूनगो संतोष कुमार श्रीवास्तव, रामसागर, अरुणेंद्र कुमार, लेखपाल कपिल वर्मा, ऋषभ गौतम, अरुण शर्मा, प्रेम शंकर सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।