सिरोही राजस्थान संदेश महल
मारोल भटाना के नजदीकी मारोल गांव में आम्लेश्वर महादेव पांच गांव सरगरा समाज विकास समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रेवाराम भटाणा ने की। समिति ने अपने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में पंचों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी को वर्षगांठ मनाई जाएगी और मंदिर का मुख्य दरवाजा बनवाया जाएगा। आगामी बैठक भेरुगढ में आयोजित की जाएगी।
बैठक में उपस्थित पंचों में रमेश जी, अर्जुन जी, रेवदर, छगन जी, कालाजी मारोल, रमेश कुमार, रामलाल, कालुजी, वचनाराम भटाणा सहित अन्य समाज के लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और सुधार के लिए अपने प्रयासों को साझा किया।