दौलपुरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: एक युवक की मौत, तीन घायल

सिरोही राजस्थान संदेश महल
सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र के भटाना के निकट दौलपुरा मोड़ पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक (नंबर: GJ06DL2772) और टेम्पो (नंबर: RJ46GA1598) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक बाबूलाल पुत्र शंकर राम रेबारी, निवासी रामपूरा खेड़ा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
वहीं, हादसे में बाइक सवार गोविंद पुत्र जीवाजी व राहुल पुत्र आसुराम रेबारी, निवासी नया पिपलिया तथा टेम्पो चालक पदमाराम पुत्र नारायण राम ग्वारिया, निवासी राजगढ़ घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल रेवदर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल गोविंद कुमार ने बताया कि सूचना पर कांस्टेबल चुनाराम व श्रवण सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।