पुरुषोत्तम माह के चौथे मंगलवार पर सूरतगंज ब्लॉक परिसर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सूरतगंज (बाराबंकी)। पुरुषोत्तम माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर विकास खंड सूरतगंज परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया।
भंडारे में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पवन पुत्र हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को एकजुट करने के साथ-साथ धार्मिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, महेश मिश्रा, करुणा शंकर शुक्ला, छोटू सिंह, अरविंद कुमार, धर्मराज वर्मा, राम सिंह, शिवराम वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, सुधीर सिंह, जगदीश, रविकांत, रमाकांत, आशुतोष रावत, शिव सिंह, विजय सिंह, अभिनव सिंह, हेमंत कुमार, राकेश सिंह, सत्यदेव प्रसाद और विवेक कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भंडारे के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों की सराहना की। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।