ब्यूरो रिपोर्ट
आजमगढ़ संदेश महल समाचार
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन के पहले महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, कलाकृतियां, कृषि एवं खाद्य उत्पादों का अवलोकन किया और अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का कीर्तिमान कायम कर रही बहनों से संवाद किया।
प्रियंका गांधी ने भिलाई, छत्तीसगढ़ में महिला समृद्धि सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किया।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गांव, गाय, गोठान और किसान की भलाई के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों ने किसानों और खासकर महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की है और विकास की नई मिशालें कायम की है।