संत कबीर नगर संदेश महल।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र धनघटा स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, रूट डायवर्जन एवं हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।