
रेवदर (सिरोही)। रेवदर क्षेत्र के मकावल स्थित प्रसिद्ध साड़का नाड़ा में बुधवार को अंजनी माता के वार्षिक मेले का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। मेले में “जय भूरिया बाबा, जय अंजनी माता” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
तेजापरा पट्टा के सौजन्य से आयोजित मेले में चौधरी समाज के लोगों ने पारंपरिक लाल पगड़ी धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं ने आइसक्रीम, पकोड़ी सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया।
मेले में आयोजित महाप्रसादी में आसपास के गांवों से पहुंचे साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने भूरिया बाबा एवं अंजनी माता के भक्ति गीत गाकर तथा जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर तेजापरा पट्टा के पंचों एवं समाज के अग्रणी लोगों ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, बेटी बचाओ का संदेश देने तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
मेले में रेवदर-आबूरोड क्षेत्र के विधायक Motilal Koli का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने भूरिया बाबा एवं अंजनी माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम में लूम्बाराम, प्रेमाराम, भटाणा, आलाराम, अर्जुन, राम, मालाराम, प्रमोद भाई धुड़िया (मकावल), दरजाराम, दरगाराम, मीटन ओबाजी, रामाराम, मारोल, आसुराम, अर्जुन जी दाभेला, बाबाराम, केसाराम जावल, कालूराम, भलाजी वासड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में समाज के पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति ने मेले में पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।