मुख्यमंत्री योगी ने 475 करोड़ की 139 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

संतकबीरनगर संदेश महल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाबा बैजूनाथ धाम की पावन धरती पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं खजनी के विकास के लिए लगभग 475 करोड़ रुपये की लागत वाली 139 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे