एडवोकेट मुकेश मेघवाल को पुनः रेवदर तहसील अध्यक्ष किया गया नियुक्त

रेवदर/सिरोही राजस्थान संदेश महल
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, राजस्थान द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत एडवोकेट मुकेश मेघवाल को पुनः रेवदर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के उपरांत एडवोकेट मुकेश मेघवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद, राष्ट्रीय महासचिव विनय रतन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल हीरागर, जिला अध्यक्ष उस्मान खान सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
एडवोकेट मुकेश मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास और सहभागिता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।